फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के आकर्षक मॉडलों ने मोहा मन

Mon, 30 Nov 2026 01:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से नौ और 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जल शुद्धिकरण, स्मार्ट सिटी, वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल संरक्षण और एआई सेफ्टी गेट के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की डायरेक्टर निकिता चौधरी और कामिनी शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
डायरेक्टर निकिता चौधरी ने कहा कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा ही नए प्रयोगों की पहली सीढ़ी है। ऐसी प्रदर्शनियों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डायरेक्टर प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी और प्राचार्य जॉन अरुणेश लाल सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें