फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: भाजपा नेता का हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जांच कराई जा रही कार्रवाई होगी

Thu, 25 Aug 2022 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर।

सार

मामले में सीओ सदर अभय नारायण राय ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसकी जानकारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समारोह के दौरान मंच पर महिला व पुरुषों के डांस के दौरान एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल से कई बार हर्ष फायरिंग की गई। जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। बताया गया है हर्ष फायरिंग करने वाला जखौरा क्षेत्र के एक भाजपा नेता का है जो एमएलसी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक समारोह के दौरान मंच पर महिला पार्टी द्वारा डांस किया जा रहा है। इसी दौरान मंच पर कुछ युवक भी पहुंच जाते हैं और उस महिला के साथ डांस करने लगते हैं। जबकि इसी समय एक युवक अपनी पिस्टल निकालकर कई बार हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक थाना जखौरा क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान पुत्र है जो वर्तमान में भाजपा का नेता है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें