पीड़ित ने एसपी को प्रर्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बाजार में कुछ लोगों ने उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी, चांदी की चेन आदि छीन ली। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिर्चवारा गांव में एक युवक को घसीटते हुए मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मिर्चवारा गांव निवासी बृजेश अहिरवार पुत्र मामोद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 24 अगस्त की सुबह ग्यारह बजे वह सामान खरीदने के लिए ललितपुर आया था। जब वह काम करने के बाद शाम पांच बजे नदी के पास टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा और टैक्सी में बैठा तो वहां पास में ही किराना दुकान का मालिक आया और उससे नाम पता पूछते हुए कहने लगा कि टैक्सी में से उतर जाए। जिस पर वह उतरकर थोड़ी दूर जाकर लघुशंका करने लगा, तभी पीछे से उसके ही गांव के तीन लोग आए और उस पर हमला कर दिया।
इस बीच कुछ अज्ञात लोग और आ गए और उसके साथ लात घूसों से जमकर मारपीट की। आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी, चांदी की चेन आदि छीन ली। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पीड़ित युवक ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।