फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : स्नातक चुनाव के लिए अक्तूबर से वोटर बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले चुनाव में मिली थी हार, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछली बार इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा का वोटर बढ़ाने पर खासा फोकस है। आगामी स्नातक चुनाव के मद्देनजर भाजपा एक अक्तूबर से वोटर बढ़ाने का अभियान शुरू करेगी। इसके लिए जल्द जिम्मेदारियां तय होंगी।
वोटर बढ़ाने के लिए भाजपा शक्ति केंद्रों को सक्रिय करेगी। पार्टी की ओर से पदाधिकारियों को लक्ष्य भी दिया गया है। भाजपा का सेवा पखवाड़ा भी 17 सितंबर से शुरू होगा, जो कि दो अक्तूबर तक चलेगा। बताया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। सभी वर्ग के लोगों को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर भी लगेगा। 18 को जनपद की दो विधानसभा क्षेत्र के बड़े कस्बे में भी प्रदर्शनी लगेगी। फिर 19 और 20 सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग संवाद होगा। 21 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो मैराथन कराई जाएगी। बीजेपी महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। 27 व 28 सितंबर को विशिष्टजनों का सम्मान होगा। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज भाजपा कार्यालय में होगा मंथन : सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा कार्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे से बैठक होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल शामिल होंगे। महानगर और ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी। जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें