फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिया से नीचे गिरे ग्रामीण की डूबने से मौतघर के पास कुएं में उतराता मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिल्ला निवासी रूपरानी का शव मंगलवार की सुबह घर के पास स्थित बिना मुंडेर के कुएं में उतराता मिला। परिजनों ने रात को अंधेरे में शौच क्रिया को जाते समय कुएं में गिरकर हादसे का शिकार होना बताया है।
मृतका के नाती अजय के मुताबिक सोमवार की रात को उसकी दादी रूपरानी (62) ने परिजनों संग खाना खाया था। सभी लोग अपने अपने बिस्तर पर सोने को चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब रूपरानी बिस्तर पर नहीं मिली तो उसकी खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित कुएं में देखा तो पानी में रूपरानी का शव उतरा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व गांव वालों ने शव को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने मौत के कारण पर बताया कि सोमवार की देर रात को रूपरानी शौच क्रिया को उठकर घर के बाहर जाते समय अंधेरा होने के चलते बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतका का एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

फोटो09सीकेटीपी-13 परिचय- बाढ़ के चलते राजापुर के अर्की गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव होने पर पान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें