फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुम्मेरा तालाब बन सकता जैव विविधता का सुगम स्थल

विज्ञापन
सुम्मेरा तालाब में प्रवासी पक्षी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार को ललितपुर नेचर क्लब के सदस्यों ने सुम्मेरा तालाब में प्रवासी पक्षियों की चहलकदमी देखी। तालाब के चारों ओर प्रवासी पक्षी अठेखलियां कर रहे थे। पक्षी प्रेमी इस पक्षी को देखने के लिए तालाब पर पहुंच रहे हैं। नेचर क्लब के संयोजक पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुम्मेरा तालाब पर रेड क्रेस्टेड पोचार्ड पक्षी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को कुछ लोग इन प्रवासी पक्षियों का शिकार करने आते हैं। इस पक्षी को हिंदी भाषा में लाल चोंच व लाल सिर वाली बतख के नाम से भी जानते हैं। भारत में यह प्रवासी पक्षी है, जो सर्दियों में आते हैं। यह अन्य प्रवासी बतखों के साथ इकट्ठे होकर रहते हैं। ये पक्षी सर्दी का मौसम हल्का होने पर अपने क्षेत्रों में वापस चले जाते हैं। इनका प्रजनन दक्षिण यूरोप व मध्य एशिया के देशों में होता है।
विज्ञापन

पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार निरंजन ने बताया कि रेड क्रेस्टेड पोचार्ड पक्षी अक्सर बड़े जलाशय के स्थिर या धीरे बहने वाली नदियों व खड़े गहरे पानी वाले जलाशयों पर रहना पसंद करते हैं। यह पक्षी सर्वाहारी हैं, जो पानी के उपर व अंदर की जलीय वनस्पति, मछली एव जलीय कीड़े को खाता है। इसका वजन 800 से 1400 ग्राम तक होता है। नर पक्षी पानी में डुबकी मारकर जलीय वनस्पति को बाहर लाता है तथा बाद में मादा को खाने के लिए देता है। अंडों पर सिर्फ मादा ही बैठती है। मादा के खाना खाने चले जाने के दौरान नर सिर्फ रखवाली करता है, लेकिन अंडों पर बैठता नहीं है। इस दौरान राजेश पाठक, दिनेश कुशवाहा, रविंद घोष, बलराम कुशवाहा, आशीष साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें