फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हंसरी के पास बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा-रनगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम हंसरी के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

ग्राम हंसरी निवासी मनोज (31) पुत्र पिरुआ शनिवार शाम बाइक से मड़ावरा जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक को ग्राम हंसरी निवासी प्रकाश चला रहा था। टक्कर के बाद दोनों चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों की मदद से मनोज को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोज को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक चालक प्रकाश को परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए होते तो सिर में चोट नहीं आती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें