फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इंजन में फंसी बाइक, आधे घंटे खड़ी रही वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आई बाइक वंदे भारत ट्रेन के इंजन में फंस गई। करीब आधा घंटे तक ट्रेन ग्राम रजवारा के पास खड़ी रही। रेल कर्मियों ने इंजन में फंसी क्षतिग्रस्त बाइक को निकाला। इसके बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन : वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने और दूसरे के घायल होने के बाद मृतक के परिजनों सहित गांव के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को ललितपुर-कैलगुवां मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया।
उनका आरोप था कि रेलवे अंडरपास के समीप काम होने से इसे बंद कर दिया गया है। इस कारण गांव के लोगों को रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाने के लिए पटरी को पार करना पड़ता है। एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह व सीओ सदर अभय नारायण राय सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर ने आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ।⩴
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें