संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र से एक वर्ष पूर्व चोरी बाइक को पकड़ लिया। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
यातायात माह के दौरान रविवार दोपहर में प्रभारी यातायात आलोक तिवारी टीम के साथ इलाइट चौराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया और गोलमोल जवाब देने लगा।
बाइक पर पड़े नंबर से वाहन स्वामी को फोन किया तो पता चला कि उक्त बाइक एक वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश के दतिया क्षेत्र से चोरी हो चुकी है।
बाइक स्वामी आरिफ खान निवासी सायनी मोहल्ला मुबारक गली दतिया ने बताया कि वह एक वर्ष से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है।