फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, झांसी रेफर

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कैलगुवां बाईपास चौराहे के निकट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दवाई लेने जा रहा बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम भैलोनी लोध निवासी नीलेश राजपूत (20) के पिता गांव में चिकित्सक हैं। शुक्रवार को नीलेश पिता के क्लीनिक के लिए बाइक से दवाएं लेने जिला मुख्यालय पर आया था। बताते हैं कि दवाएं लेकर जब लौट रहा था तभी शहर के ही कैलगुवां चौराहा के पास हाईवे पर झांसी से सागर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक बाइक समेत सड़क पर ही उछलकर दूर जा गिरा। हादसा देख आसपास के लोगों ने ट्रक को रोका तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इसी दौरान उधर से जा रहे गांव के रविंद्र यादव आदि ने उसे पहचान लिया और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। इधर घटना की सूचना पर पहुंची 108 एबुंलेंस से घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। राहगीर रविंद यादव ने बताया कि नीलेश का एक भाई बार के पास ही एक पेट्रोल पंप पर काम करता है, जिसकी वजह से वह नीलेश को पहचानता है। उसने जब सड़क पर उसे पड़ा देखा तो उसने उसे पहचान लिया और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें