फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने किया लूट का प्रयास

विज्ञापन
firing - फोटो : firing
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से लूट का प्रयास किया। पीछे आ रहे मुनीम ने देखा तो वह बदमाशों से भिड़ गया और उसने शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले, जिससे लूट की घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी छोटू जैन की मलैया ब्रदर्स के नाम से गल्ला मंडी में फर्म है। बृहस्पतिवार को जब वह एक बैग में रकम लेकर स्कूटी से मंडी जा रहे थे, तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया और उनका बैग लूटने का प्रयास करने लगे। छोटू जैन बदमाशों से बैग बचाने में लगा हुआ था, तभी पीछे से आ रहे गल्ला मंडी के मुनीम बंटी वाजपेयी वहां पहुंचे। बदमाशों की हरकत देख वह ललकारते हुए बदमाशों से भिड़ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से भाग निकले। लूट की सूचना मिलने पर मंडी चौकी इंचार्ज शकील खान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। व्यापारी ने पुलिस को बताया है कि जिस बैग को लूटने का प्रयास किया गया उसमें 18 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें