फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 8 सितंबर को पुत्री के घर जाते समय सदनशाह के पास हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला सदनशाह के पास 8 सितंबर को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को इंदौर में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतका के देवर रामकिशन के मुताबिक 8 सितंबर को उसकी भाभी अकलबाई (46) निवासी ग्राम गदौरा, थाना नाराहट से अपने पति रामकिशोर के साथ बाइक पर सवार होकर घर से शहर के मोहल्ला चांदमारी में अपनी पुत्री रश्मि के घर जा रही थी। अभी उनकी बाइक कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला सदनशाह के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक काे टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक पर बैठी अकलबाई गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। झांसी में सुधार न होने पर परिजन अकलबाई को लेकर ग्वालियर, दिल्ली और इंदौर तक गए। इंदौर में बृहस्पतिवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसे ललितपुर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें