फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मृतक मुहर कारोबारी के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी लोन केस में शिवम राठौर के जेल जाने और पिता लक्ष्मीनारायण राठौर के आत्महत्या करने के मामले को समाजवादी पार्टी के मुखिया ने संज्ञान में लिया। मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की थी। शुक्रवार की देर शाम समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिजनों के घर पहुंचा। यहां उन्होंने परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और सपा प्रमुख द्वारा घोषित की गई आर्थिक धनराशि का चेक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का उपचुनाव होे जाने के बाद सौंपने की बात कही गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अभि खजुरिया, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर, जिला सचिव साकिर अली, अशोक अहिरवार सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें