फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय 28 अक्तूबर को विघा टोल प्लाजा के पास हुआ था दुर्घटना का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कार की टक्कर से घायल हुए बाइक चालक बाबूलाल (53) निवासी ग्राम सतरवांस कोतवाली सदर की इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 अक्तूबर की रात को वह तेरहवीं कार्यक्रम से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम विघा के पास टोल प्लाजा के समीप दुर्घटना में घायल हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अरविंद ने बताया कि 28 अक्तूबर को उसका पिता बाबूलाल अपने एक मित्र के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेरई फाटक क्षेत्र के ग्राम कलोथरा बाइक से गए थे। रात करीब 9-10 बजे वह वापस घर आ रहे थे। अभी वह झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम विघा स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे उसका पिता बाबूलाल घायल हो गए थे। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को उनको लेकर भोपाल जा रहे थे, रास्ते में हालत ज्यादा बिगड़ी तो वह लोग रात को मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें