फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाईक चालक की मौत

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत कैलगुंवा चौराहा के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। वाहन चालक बहन से भाई दूज का टीका लगवाकर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम सुनवाहा निवासी राजेंद्र सिंह (24) पुत्र संभर सिंह सोमवार को भाई दूज पर टीका लगवाने के लिए अपनी बहन की ससुराल ग्राम पुनियाखेरा गया था। टीका लगवाकर वह रात में करीब नौ बजे गांव लौट रहा था। अभी वह शहर के बाईपास स्थित कैलगुंवा चौराहा पर पहुंचा था कि चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल राजेंद्र सिंह को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय उपचार को भेजा, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुजान सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है और वह दो भाइयों में छोटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें