फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नदी में पुल से गिरी बाइक, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रिश्तेदारी में दस्टौन समारोह से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खेड़र नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। इससे ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि पीछे बाइक से आ रहे ग्रामीण के साले ने नदी में छलांग लगाकर पत्नी व पुत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा निवासी नंदलाल अहिरवार (47) बुधवार रात अपनी रिश्तेदारी ग्राम घिसौली में आयोजित दस्टौन समारोह में पत्नी लक्ष्मी व पुत्री काजल के साथ बाइक से गया था। दूसरी बाइक से नंदलाल का साला भगवानदास व सास मीरा भी गई थी। देर रात 12 बजे वे लोग अपनी बाइकों से जखौरा-बांसी रोड से होकर घर लौट रहे थे। नंदलाल कस्बा जखौरा के पास स्थित खेड़र नदी के पुल पर पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब 20 फीट नीचे गिर गई। बाइक चला रहा नंदलाल और पीछे बैठी उसकी पत्नी लक्ष्मी व पुत्री काजल भी नदी में गिर गए। जीजा, बहन और भांजी को बाइक सहित नदी में गिरते देख पीछे-पीछे आ रहे भगवानदास ने बाइक खड़ी कर पुल से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

भगवानदास ने लक्ष्मी और काजल को पानी से बाहर निकाल लिया, जबकि नंदलाल नहीं मिला। पुल पर नंदलाल की सास मीरा, पत्नी लक्ष्मी व पुत्री काजल रो रही थीं। इसी बीच वहां से थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद गुजरे तो उन्होंने उनसे रोने का कारण पूछा। पीड़ितों ने पूरी घटना बताई और नंदलाल के नदी में न मिलने की बात कही। थाना प्रभारी ने देर रात में ही पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में नंदलाल की खोजबीन कराई।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर नंदलाल घायल व अचेत पड़ा हुआ मिला। आनन फानन उसे जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नंदलाल दो भाई-पांच बहनों में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें