ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजघाट के प्रेमनगर निवासी अरविंद सिंह यादव (23) पुत्र लखन सिंह सोमवार को अपने साथी गांव के अकल सिंह (25) पुत्र भूपत सिंह के साथ शहर में खाद लेने आया था। उसने खाद लेकर ऑटो में भेज दी और वह दोनों रात को बाइक से वापस राजघाट लौट रहे थे और रात नौ बजे वह ग्राम सिलगन की पहुंचे थे कि एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां अरविंद सिंह यादव की हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन उसे वापस जिला चिकित्सालय ले आए। मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।