फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने रुलाया, रात भर रहा अंधेरा

Fri, 30 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आने से जहां शहर के मुहल्लों में अंधेरा पसरा रहा, वहीं बाईपास और जखौरा सब स्टेशनों में स्थापित ग्रामीण विद्युत फीडरों की आयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) मशीनों में खराबी आ जाने से कई गांवों में रात भर अंधेरा पसरा रहा। ग्राम बंदरगुढ़ा स्थित जाखलौन पंप केनाल (जेपीसी) को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से दो दिनों तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


जनपद में चरमराई विद्युत व्यवस्था के कारण रोजाना दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को अंधकार में रहना पड़ रहा है। आए दिन फाल्ट की स्थिति बनी रहने से अब जिलेवासी परेशान हैं। शहर स्थित गल्ला मंडी के 66 सब स्टेशन में स्थापित नेहरू नगर फीडर से निकली हाईटेंशन लाइन में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक जोरदार फाल्ट आ गया, जिससे मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, सबस्टेशन में स्थापित फीडर नंबर तीन के अंतर्गत 11  हजार केवी लाइन में बुधवार की शाम 7.10 बजे फाल्ट आ गया, जिससे एक दर्जन  मुहल्लों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक गुल रही।

इसी तरह बांसी स्थित 33 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत जखौरा फीडर की ओसीबी मशीन में बुधवार की रात 10 बजे अचानक खराबी आ गई, जिससे इसके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे मशीन को सुधारकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। बाईपास स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर स्थित नदनवारा फीडर की ओसीबी मशीन के मेल-फीमेल कांटेक्ट से बुधवार की देर रात 12 बजे खराबी आ  गई, जिससे दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। अगले दिन बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे मेल-फीमेल कांटेक्ट बदलकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम बंदरगुढ़ा स्थित जाखलौन पंप केनाल सब स्टेशन के लिए रौंड़ा हाइडिल से निकली 33  केवी हाईवोल्टेज की लाइन में ग्राम सेवनी में सिंगरौली रेलवे गेट के पास दो दिन पहले मंगलवार की रात केबल बक्सा बर्स्ट हो गया था, जिससे बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर  एक बजे लाइनमैन द्वारा केबल बक्सा बदलकर आपूर्ति सुचारु की।

ओसीबी मशीनों के पुर्जे उपलब्ध नहीं
जनपद स्थित विद्युत स्टोर में ओसीबी मशीनों के आंतरिक व जरूरी कलपुर्जे उपलब्ध नहीं है। मशीनों के लिए यह जरूरी पुर्जे अवर अभियंताओं या लाइनमैन द्वारा जुगाड़ कर अन्य सब स्टेशनों से मंगाए जा रहे हैं। आए दिन मशीनें खराब होने से घंटों या फिर कई दिनों की अघोषित बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यप्रणाली का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें