फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ी बिजली की चाल, आधा शहर अंधेरे में

Sat, 28 Jan 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी व शीत लहर के चलते जगह-जगह विद्युत फीडरों के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक इंसुलेटर बर्स्ट हो गए, तो डिस्क पंक्चर हो गई। इससे शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और पूरे शहर की बिजली बृहस्पतिवार की आधा रात के बाद करीब 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


शहर को गल्ला मंडी स्थित 66 केवी व 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत फीडर नंबर, एक, दो, तीन, चार, पांच, नेहरूनगर, पिसनारी, गोविंदनगर, घंटाघर, तालाबपुरा, देवगढ़ व राजघाट फीडर के माध्यम से शहर समेत सात दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान कर घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन किया जाता है। बृहस्पतिवार की देर रात तेज हवा व बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह विद्युत तार टूट और हाइटेंशन विद्युत लाइनों के इंसुलेटर बर्स्ट हो गए, जिससे पूरे शहर की बिजली ठप हो गई। शहर के फीडर नंबर तीन के अंतर्गत मुहल्ला मंडी के पीछे और कैलगुवां तिराहे के पास 11 हजार केवी लाइन का तीन इंसुलेटर बर्स्ट हो गए, जबकि डिस्क भी पंक्चर हो गई। इससे मुहल्ला नदीपुरा, गोविंदनगर, करीमनगर, लेड़ियापुरा, आजादपुरा तृतीय, डोंडाघाट, डैमकालॉनी क्षेत्र की बिजली ठप हो गई, जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग कर विद्युत कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु की। फीडर नंबर चार के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर रात 1.25 बजे मुहल्ला हरदीला में नहर के पास तार टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

इसके बाद सुबह होने पर बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की और दोपहर में 12.20 बजे बिजली आपूर्ति शुरू की। वहीं, फीडर नंबर पांच के अंतर्गत बृहस्पतिवार की रात को ही 1.25 बजे अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास हाइटेंशन लाइन के विद्युत तार डिस्क से उतर कर लटक गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति ठीक की जा सकी। वहीं, नेहरूनगर फीडर के अंतर्गत बृहस्पतिवार की आधी रात डेढ़ बजे नेहरूनगर में इंसुलेटर फट गया, जिसकी वजह से शुक्रवार की दोपहर बारह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इसी प्रकार फीडर नंबर एक के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह 7.35 बजे अन्य फीडर नंबर पांच के तार सुधारने के चलते क्रॉसिंग में बिजली आपूर्ति को शटडाउन लेना पड़ा, इसके बाद दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन


यही हालत देवगढ़ व राजघाट फीडरों की भी रही। देवगढ़ फीडर की बिजली बृहस्पतिवार की देर रात 12.05 बजे ग्राम पिपरिया वंशा में हाइटेंशन तार एक दूसरे से लिपटने की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद शुक्रवार की सुबह 11.45 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद राजघाट फीडर के अंतर्गत ग्राम रानीपुरा में बृहस्पतिवार की देर रात 2.20 बजे हाइटेंशन तार टूटने की सूचना पर बिजली बंद कर दी गई। जिस पर सुबह होने पर विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग की, लेकिन कोई तार टूटने की घटना सामने नहीं आई, हालांकि एक जंपर जरूर टूटा मिला, जिसे सुधार कर आपूर्ति सुबह साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें