फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में होगी आईडीएफ मीटरों की सीलिंग फीड

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मीटर विभाग द्वारा अब झांसी के बजाये ललितपुर मीटर विभाग कार्यालय में ही आईडीएफ मीटर वाले बिल की सीलिंग फीड करने का कार्य किया जा सकेगा। यह कार्य लगभग एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पुराने संयोजनधारी विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर खराब होने की दशा में आईडीएफ विद्युत बिलों की सीलिंग फीड का कार्य मीटर विभाग द्वारा झांसी में कराया जाता है। नए संयोजन वाले मीटरों की सीलिंग का कार्य विद्युत वितरण विभाग द्वारा नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय में किया जाता है। पुराने मीटरों की सीलिंग फीड करने का कार्य झांसी कार्यालय में होने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी, क्योंकि आईडीएफ मीटरों की सीलिंग फीड नहीं होने के कारण विद्युत बिल में अतिरिक्त पैसा जुड़कर आता है।

बहुत से लोगों के बिल भी नहीं बन पा रहे थे। सीलिंग फीड नहीं होने की शिकायतें लेकर उपभोक्ता मीटर विभाग व विद्युत विभाग के चक्कर काट रहे थे और इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन, अब उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। झांसी मुख्यालय के अधिकारियों ने ललितपुर मीटर विभाग के कार्यालय में ही ऑनलाइन कंप्यूटर सिस्टम लगाकर आईडीएफ मीटरों की सीलिंग फीड करने का कार्य कराए जाने का निर्णय लिया है। उक्त कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। वहीं, वर्षों से शहर के मुहल्ला घुसयाना में संचालित हो रहा मीटर विभाग अब गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन परिसर स्थित नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मीटर विभाग के उपखंड अधिकारी अजय सविता का कहना है कि आईडीएफ मीटरों की सीलिंग फीड करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लगने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद ललितपुर में ही सीलिंग फीड कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें