फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहन ने बाइक रौंदी, दो की मौत

Fri, 23 Oct 2015 01:21 AM IST
ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गुरुवार की शाम अछरू माता के दर्शन करके बाइक से लौट रहे दो लोगों को भगवंतपुरा में अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से मरने वाले दोनों लोगों के घरों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नवाबाद थानांतर्गत पिछोर निवासी लक्ष्मण उर्फ विक्की (30) पुत्र विजय और धर्मेंद्र कुशवाहा (28) पुत्र रामनाथ कुशवाहा गुरुवार को बाइक से टीकमगढ़ जिला अंतर्गत अछरू माता के दर्शन करने गए थे।

रात को दर्शन करके दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में भगवंतपुरा के पास विपरीत दिशा से तेजी में आए अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को रौंद दिया, जिससे लक्ष्मण व विजय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर नजदीक गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने मरने वाले दोनों युवकों के पास मिले पर्स से उनकी शिनाख्त की। इसके बाद घर वालों को सूचना दी। इससे मरने वाले दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें