फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले गए ब्लाक

Wed, 07 Nov 2018 01:45 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
beo trancefer - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लॉक बदल दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट का शिक्षकों पर नियंत्रण नहीं रह गया था तो बिरधा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी का ब्लाक जांच के चलते बदला गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की रीढ़ खंड शिक्षा अधिकारी माने जाते हैं। इन्हीं के कंधों पर ब्लाक की जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई खंड शिक्षा अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग नहीं हैं। इससे परिषदीय विद्यालयों की स्थिति बेहतर नहीं हो पा रही है। विभिन्न ब्लाकों में तमाम स्कूूल या तो समय से खुल नहीं रहे हैं या फिर उनमें शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कई स्कूलों में शिक्षक रोटेशन बनाकर पहुंच रहे हैं। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य परवान नहीं चढ़ पा रहा है। इस मामले में ब्लाक तालबेहट की स्थिति बेहद खराब है। यहां के विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक झांसी से अप डाउन करते हैं। ऐसे में कई शिक्षक अपने विद्यालयों में लेट पहुंचते हैं तो कई शिक्षिकाएं समय से पहले विद्यालय बंद कर देती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे संज्ञान में लेकर खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट ब्रजेश सिंह को ब्लाक बिरधा में भेज दिया है। वहीं, इस ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया को बिरधा से नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। जनपद मुख्यालय पर संबद्घ खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा को तालबेहट ब्लाक का जिम्मा सौपा गया है। इस अदला बदली से अन्य खंड शिक्षा अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

जांच व ब्लाक पर नियंत्रण नहीं होने के चलते खंड शिक्षा अधिकारियों के विकासखंड में परिवर्तन किया गया है। तालबेहट ब्लाक के शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देश दे दिए हैं। किसी भी दशा में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम वर्मा, बीएसए ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें