फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्य पर सेवादाताओं का किया घंटी, श्खं, ताली बजाकर अभिवादन

विज्ञापन
शंख व ताली बजाते युवक व बच्चे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर क्षेत्र में जनता कर्फ्यू के दिन दस घंटे तक घरों में रहे लोग पांच बजते ही घरों से बाहर आए और लोगों ने शंख, घंटी, झालर व तालियां बजाकर कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वाले सेवादाताओं का अभिवादन किया। लोगों ने अपने तरीके से खुशी-खुशी जनता कर्फ्यू का समर्थन किया।
विज्ञापन

रविवार को शहरवासियों ने जनता कर्फ्यू का खुलकर समर्थन किया। सुबह सात बजे के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद हो गए। हालांकि, दिन भर लोग शहर में हो रही गतिविधियों को जानने के लिए उत्सुक रहे। लेकिन, सोशल मीडिया पर सड़कों की सन्नाटे वाली तस्वीरें देखकर संतुष्ट भी रहे। कुछ लोगों ने पूजा पाठ या अन्य घरेलू कार्यों में व्यस्त रहकर परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताया।
लोगों ने शाम को पांच बजने का इंतजार किया। पांच बजते ही लोगों की सेवा में लगे पुलिस कर्मचारियों, चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मचारियों व अन्य लोगों की सेवाओं का सम्मान करने के लिए अपने-अपने घरों के दरवाजों पर, छतों की बॉलकनी, खिड़कियों पर आए। कोई घंटी बजाता दिखाई दिया, तो कोई शंख, झालर, बर्तन या फिर तालियां बजाकर अभिवादन करता दिखा। ऐसे में पूरा शहर, हर गली, मोहल्ला शंख, झालर और तालियों की आवाज से गूंज उठा। लोगों ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा अपने परिवार के साथ थालियां बजाते नजर आए। वहीं, एक परिवार में छोटी बच्ची ने एक तख्ती पर जनरक्षक हमें आप पर गर्व है, लिखकर अभिवादन करते फोटो शेयर की, जबकि उसके परिवार के लोग बर्तन बजाते दिखे। इसी प्रकार एक परिवार में जहां बड़े बर्तन, घंटी बजा रहे थे, तो बच्चे ढपली बजाकर अभिवादन कर रहे थे। दिन भर बंद रहने के बाद लोगों ने कोरोना वायरस को हराने में सेवाभाव के साथ सेवाएं देने वाले सेवादाताओं का घंटी, शंख, ताजी बजाकर अभिवादन किया।

नई बस्ती में थाली बजाते बच्चे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें