फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लापरवाही पर बीट प्रभारी वनरक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर रेंज में अवैध खनन के मामले में विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वन विभाग की ललितपुर रेंज के अंतर्गत आने वाली बंट (गांव क्षेत्र) बीट में पत्थर का अवैध खनन पाया गया। इस मामले में बीट के प्रभारी वनरक्षक जगत सिंह की गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बीट क्षेत्र में पत्थर का अवैध खनन किया गया है। उन्होंने जांच की तो पता चला कि बीट प्रभारी वनरक्षक जगत सिंह ने इस अवैध खनन की कोई शिकायत आलाधिकारियों के पास दर्ज नहीं कराई, न ही कोई अन्य कार्रवाई की। प्रथम द्वष्टया गंभीर लापरवाही व अवैध खनन में संलिप्तता पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। विभाग की ओर से अवैध खनन के मामले की जांच की जा रही है। संबंधित अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी चार नवंबर को वन विभाग ने गौना रेंज में अवैध कटान में संलिप्त वन दरोगा सुभाष चंद्र को निलंबित किया था। गौना रेंज अंतर्गत ग्राम पटउवा स्थित आरामशीन पर छापामारी के दौरान यह मिलीभगत उजागर हुई थी। अवैध कटान व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



वर्जन
अवैध खनन व कटान के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें किसी की संलिप्तता मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। - गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें