फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, झांसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिद्धन क्षेत्र के पास रेलवे लाइन पार करते समय हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिद्धन के पास रेल पटरी पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम सिलगन निवासी नरेंद्र चंदेल (33) पुत्र अशोक शनिवार की दोपहर करीब एक बजे झांसी-ललितपुर रेल मार्ग पर सिद्धन के पास पटरी क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। राहगीरों ने पटरी किनारे घायल पड़े नरेंद्र को देखा तो 108 एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां घायल नरेंद्र ने बताया कि वह सुबह शहर आया था और उसके पास करीब 20 हजार रुपये थे। दोपहर में सिद्धन के पास कुछ लोगों से मिलने के बाद वह रेल पटरी के किनारे जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें