फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीकॉम की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीकॉम की छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के भाई ने एक युवक से प्रेम प्रसंग चलने और शादी की बात करने पर धमकी देने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी नीतू सिंह (22) का शव शनिवार सुबह घर के पास स्थित बाड़े में फंदे से लटका मिला। मृतका के बड़े भाई चाली राजा ने बताया कि उसकी बहन नीतू बीकॉम की छात्रा थी। एक वर्ष से एक युवक से बातचीत कर रही थी। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को भी थी। उनके परिवार वालों ने लड़के के परिजनों से शादी की बात की तो पहले मना कर दिया था, लेकिन फिर हामी भर दी थी। आठ दिन पूर्व लड़के ने नीतू से उसका पीछा छोड़ देने व ऐसा न करने पर जान से मारने की बात कही थी। शुक्रवार रात को नीतू खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। शनिवार सुबह मां भूरीबाई घर के पास बाड़े में गई थी। यहां नीतू फंदे से लटकती मिली। मृतका तीन बहन व दो भाई में छोटी थी।
विज्ञापन

-
जेब से मिला सुसाइड नोट
नीतू के स्वेटर की जेब से एक सुसाइड नोट मिलने की बात मृतका के बड़े भाई चाली राजा द्वारा कही गई। सुसाइड नोट में नीतू ने आत्महत्या का कारण लिखा है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


लड़की का शव फंदे से लटका मिला है। उसके पास से एक पत्र मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ परिजनों द्वारा शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
राजपाल सिंह, थानाध्यक्ष बालाबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें