फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में तिगैला सरकार ने बाजी मारी

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में तिगैला सरकार इलेवन ने जीत हासिल की। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में तिगैला सरकार ने बाजी मारी
विज्ञापन

पुलवारा/बार। भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में तिगैला सरकार इलेवन ने बाजी मारी। वहीं, दूसरे मैच में महामाई मैया रॉक स्टार को सेमीफाइनल में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलेख, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम और स्वेता राज यादव ने किया। उधर, प्रतियोगिता में खाटूश्याम माही होंडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए 117 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें अभिराज बुंदेला 43 रन, सौरभ दीक्षित 20 रन व राम कुमार कौशिक 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिगैला सरकार इलेवन ने छह विकेट से मैच जीत लिया। टीम में रविराजा ने 67 रनों का सहयोग दिया। 67 रन व दो विकेट लेने पर रविराजा को मैन ऑफ दि मैच दिया गया। वहीं, दूसरे मैच में महामाई मैया रॉकस्टार को वाक ओवर मिलने से सेमीफाइनल में जगह मिली। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष गुड्डे राजा, रणवीर राजा, केपी राजा, हन्नू कुशवाहा, वीरसिंह राजपूत, अनिल लोधी, रामपाल राजपूत, हेमेंद्र राजा, सत्येंद्र राजा, झुन्नू सेठ, राहुल जैन, शेवेंद्र, राहुल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, गौरव दुबे, राहुल यदुवंशी, रामलखन यादव, कमलेश पुरोहित, रानू राजा, शुभम यादव, बृजनंदन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें