संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव रोचक होता नजर आ रहा है। नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस किया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाश नारायण देवलिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी दिन अध्यक्ष पद से अशोक कुमार खत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद के दो पदों से वीरेश कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष पद से विजय कुमार सिंह ने नामांकन वापस लिया है।
वहीं, सहसचिव प्रशासन के पद से अभिषेक उपाध्याय व आशीष शर्मा, प्रशासनिक परिषद सदस्य 15 वर्ष से अधिक अखिलेश शर्मा, भागीरथ कुशवाहा, 15 वर्ष से कम उम्र वाले सदस्यों में राहुल शुक्ला ने नामांकन वापस लिया है। सहसचिव प्रशासन के तीनों पदों पर, प्रशासनिक परिषद सदस्य 15 वर्ष से अधिक पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर नेमि कुमार जैन, राजेश कुमार देवलिया, सुभाष चंद्र जैन, हरीराम राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रतिराम कुशवाहा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद के दो पदों पर अंतिम कुमार जैन, प्रमोद श्रीवास्तव, राम अवतार राय, उपाध्यक्ष पद एक पद पर अर्जुन कुशवाहा, गुरुवेंद सिंह चौहान, कमलेश सिंह लोधी, धमेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, महासचिव पद पर भगवत प्रसाद पाठक, संतोष सिंह यादव, शंभूदयाल शर्मा, हरीकृष्ण शुक्ला, हरीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, रामकुमार वैष्णो ने नामांकन दाखिल किया है।
नाम वापसी के दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधर जैन, अशोक कुमार रिछारिया, जय कुमार चौधरी, प्रकाश चंद्र जैन, देवेंद्र कुमार जैन, पवन कुमार जायसवाल, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।