फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बैंक खाते समय से खुलवाएं

Sun, 30 Aug 2015 12:13 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इफ्को के तत्वावधान में आयोजित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाप्रबंधक ने सचिवों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही नगद अनुदान हस्तांतरण योजना की तैयारी पूरी कर लें। किसानों का पंजीकरण एवं बैंक खाते खुलवाने का भी काम समय से पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन




जिला सहकारी बैंक सभागार में सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक ए के पांडेय ने सचिवों को समितियों में व्यवसाय का दायरा बढ़ाने का कहा। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में उर्वरकों कि कमी न हो, इसके लिए समितियों में अभी से उर्वरकों का भंडारण कर लें। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आर के पांडेय ने सचिवों को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली नगद अनुदान हस्तांतरण योजना कि तैयारी, किसानों का पंजीकरण एवं बैंक खाते खुलवाना आदि समय से पूरा कर लें, जिससे समितियों के व्यवसाय का दायरा बढ़ाया जा सके।




इफ्को के क्षेत्र अधिकारी के पी सिंह ने कहा कि उर्वरक व्यवसाय के लिए आवश्यक है कि सहकारी समितियों के सचिवों को उर्वरक उपयोग की मूलभूत जानकारी हो। उन्होंने सहकारी समितियों के सचिवों को उर्वरकों के गुणों व उपयोग की आधारभूत जानकारी दी। टैरेटरी मैनेजर प्रबल प्रताप सिंह ने सचिवों को बताया कि इफ्को किसान संचार लिमिटेड मोबाइल तकनीकी के माध्यम से बिना अतिरिक्त खर्चे के कृषकों को खेती बाड़ी से जुड़ी जानकारी मुहैया कराती है।
विज्ञापन

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आर एस भगौर ने बताया कि उर्वरक प्रयोग करने के बावजूद उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है, इसका मुख्य कारण जमीन में जीवांश पदार्थ की कमी है।




 ऐसे में सभी का कर्तव्य है कि किसानों को इस स्थित से अवगत कराएं तथा यूरिया, डीएपी के साथ- साथ पोटाश, सल्फर एवं जिंक के महत्व को समझाएं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी ने कहा कि सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को सहकारी आंदोलन से जोड़ें तथा सहकारी समितियों द्वारा दी रही सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं ।




इस मौके पर जिला प्रबंधक पीसीएफ तिलक सिंह, डीजीएम जिला सहकारी बैंक पंकज कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला के अलावा सहायक विकास अधिकारी, जिला सहकारी बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं जिले की सहकारी समितियों के सचिवों ने भाग लिया। संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें