फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस शिल्प प्रशिक्षण लेकर बढ़ेगी मजदूरों की आजीविका

विज्ञापन
बांस शिल्प प्रशिक्षण में लोगों को संबोधित करते प्रशिक्षक। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सिबार्ट नई दिल्ली और साईं ज्योति के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बर्ल्ड बैंक के सपोर्ट से 15 दिवसीय बांस शिल्प प्रशिक्षण का प्रारंभ ललित लोकवाणी आलापुर, ललितपुर के प्रांगण में किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से खदान मजदूरों के परिवारों की वैकल्पिक आजीविका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ साथी सुरेश प्रकाश कौंतेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बांस शिल्प का प्रशिक्षण उनकी आजीविका को बढ़ाने में सहयोगी होगा। सिबार्ट नई दिल्ली के प्रतिनिधि मोहित कौशल ने कहा जो खदानों में काम करते हैं, उनके परिवार की महिलाएं आसानी से अपने घर में काम करके बांस से सुंदर और कलात्मक सामग्री तैयार कर सकती हैं। साईं ज्योति संस्था के सचिव अजय श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था द्वारा सिबार्ट नई दिल्ली के माध्यम से बांस शिल्प का जो प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, उसमें संस्था का उद्देश्य खदानों में कम करने वाले सहरिया आदिवासी, गरीब दलित पिछड़ी जाति एवं अन्य गरीब समुदाय की स्थाई आजीविका का विकास करना है। कहा कि 15 दिन का यह प्रशिक्षण 200 लोगों को दिया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवगढ़ के प्रतिनिधि किरपान सिंह, सिबार्ट नई दिल्ली से विपिन, उत्तराखंड से आए बांस शिल्प के प्रशिक्षक अनिल, होरी लाल, साईं ज्योति संस्था के रमन शर्मा, बृषभान सिंह, रमेश श्रीवास्तव, राजेश राबय, ललित लोकवाणी के प्रबंधक पंकज तिवारी, काशीराम, बंटी, देवेंद्र सिंह आदि ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें