फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर समारोह में गए युवक का क्षत-विक्षत शव पटरी पर मिला

विज्ञापन
train trak.jpg - फोटो : train trak.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम अड़वाहा में बहन के घर पच कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक का क्षत-विक्षत शव गांव से ही निकली रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। थाना जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारजनों के अनुसार युवक कार्यक्रम के दौरान रात में लापता हो गया था। मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम बछरावनी निवासी अशोक (24) पुत्र काशीराम कुशवाहा की छोटी बहन रीना के यहां पुत्री हुई है। रविवार को उसकी ससुराल जखौरा क्षेत्र के ग्राम अड़वाहा में पच कार्यक्रम था। अशोक कुशवाहा रविवार को परिवार के सभी सदस्यों के साथ चार पहिया वाहन से पच लेकर ग्राम अड़वाहा गया था। देर शाम तक कार्यक्रम में शामिल हुआ। रात साढ़े ग्यारह बजे वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह गांव के पास से निकली अप रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1053/31 पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृृतक के भाई कल्लू ने बताया कि उसके भाई अशोक का एक पुत्र व एक पुत्री है और वह खेती करता था। वह ट्रेन से कैसे कटा इसकी जानकारी परिवार वाले नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें