ललितपुर। एलयूसीसी चिटफंड प्रकरण में मुख्य संचालक समेत अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 फरवरी को अपर जिला सत्र न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) में होगी।
न्यायालय के आदेश पर तालबेहट कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चौबयाना निवासी शक्ति वाल्मीकि की तहरीर पर दीपक सहित आठ-दस अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान रवि शंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी, उसके भाई विनोद तिवारी निवासी मोहल्ला रामनगर कोतवाली (हाल निवासी गीतग्रीन कॉलोनी करौंद थाना निशातपुरा भोपाल), भरत वर्मा निवासी सिविल लाइन चांदमारी ललितपुर, मुकेश कुमार जैन निवासी ग्राम मड़ावरा के नाम प्रकाश में आए थे।
पुलिस टीम ने रवि तिवारी, विनोद तिवारी को भोपाल से और मुकेश जैन को मड़ावरा व भरत वर्मा को ललितपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। इस मामले के मुख्य संचालक समेत अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं जनपद न्यायाधीश की अदालत में प्रस्तुत की गई थी। कुछ आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका भी पेश की गई।