फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गणतंत्र दिवस पर देर रात तक ध्वजा का अवरोहण न करने पर कंपनी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर कैलगुवां ओवरब्रिज के पास ध्वजारोहण के बाद नियमानुसार सूर्यास्त से पहले राष्ट्रीय ध्वज का अवरोहण नहीं किया गया। देर रात तक तिरंगा लहराता रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उप जिला मजिस्ट्रेट ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यालय, स्कूल, कॉलेज आदि संस्थाओं पर सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया जाता है। सूर्य के अस्त होने से पहले ध्वज अवरोहण किया जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से कैलगुवां रोड पर ओवरब्रिज के पास ध्वजारोहण तो किया गया लेकिन देर रात्रि तक इसका अवरोहण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने चंदन सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बाबू राय को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि स्पष्ट करें कि शासनादेश की अवहेलना क्यों की गई। मैनेजर को एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें