फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : सब जूनियर में आराध्य और आद्विका श्रीवास विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सिविल लाइन स्थित जमील सर स्पोर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग सब जूनियर एकल में आराध्य अग्रवाल और बालिका वर्ग में आद्विका श्रीवास विजेता रहीं। विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया गया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में सब जूनियर बालक वर्ग में विजेता आराध्य अग्रवाल, उपविजेता समिक बरया, तृतीय स्थान पर वेदांत सूर्यवंशी व चतुर्थ आरव वर्मा रहे। बालिका वर्ग में विजेता आद्विका श्रीवास, उपविजेता सौम्या राठौर के अलावा निष्का श्रीवास्तव व माही राठौर क्रमश: तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक अंडर 14 में विजेता अभिनव वर्मा, उपविजेता शान उल्ला, दिव्यांश व अर्हम तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। बालक वर्ग जूनियर अंडर 17 में विजेता यथार्थ चतुर्वेदी, उपविजेता शिवांश श्रीवास्तव और आरुष जैन व अनुग्रह लाल तीसरे व चौथे स्थान पर रहे।
जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग में विजेता अहल जहीर व उपविजेता महक खान रहीं। आध्या मालवीय व राज स्मिता परमार तीसरे व चौथे स्थान पर रहीं। इनके अलावा बालक वर्ग में सदिल देवरिया, अनय जैन, मानव-सुनील एवं बालिका वर्ग में श्रेया अग्रवाल, एंजेल सोनी, पूज्या जैन, मनस्वी-सुनील ने अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक के रूप में रोहित सोनी, नैंसी भार्गव, अर्शिका खान, आध्या मालवीय रहीं।
विज्ञापन

प्रबंधक जमील मोहम्मद, नेहरू महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर सूर्यवंशी, डॉक्टर सौरभ देवरिया, स्वप्निल बरया, वरिष्ठ महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अंजली यादव ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक जीशान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें