फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब ने दिलाया था सबको बराबरी का सम्मान : नेपाल सिंह

Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। नगर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पुराना सौजना रोड बस्ती में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान और सामाजिक न्याय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि आज पूरा देश संविधान निर्माता बाबा साहेब का इसलिए सम्मान करता है क्योंकि उन्होंने सबको बराबरी का सम्मान दिलाया। लेकिन आज कुछ प्रभुत्व वादी और सामंती लोग सत्ता एवं धन पर कब्जा करके पीडीए समाज का शोषण कर रहे हैं। ये लोग उन्हें उनके मूलभूत अधिकारों, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में देश की 90 फीसदी आबादी को वंचित रखे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार आज बाबा साहेब का अपमान कर रही है। नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा कि हम सभी लोग पीडीए की एकजुटता से राजनीतिक ताकत प्राप्त करेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे। इस मौके पर संजू वर्मा, मोहन घायल ,महेंद्र झा,भजनलाल कुशवाहा, नरेंद्र राजपूत, पुष्पेंद्र चौधरी, हरगोविंद कुशवाहा, ओम प्रकाश नामदेव, प्रदीप साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें