फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीए की छात्रा ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिरधा में रहने वाली बीए की छात्रा संध्या ने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

बिरधा के भरत साहू की 19 वर्षीय पुत्री संध्या मंगलवार रात अपने घर पर थी। इसी दौरान उसने जहर निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आने पर चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें