फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जहां पहुंचे वहां मिली गंदगी व अतिक्रमण

Sat, 03 Feb 2018 01:01 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
demolaiton - फोटो : demo
विज्ञापन
  प्रदेश के कृषि, शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान ब्याना नाला पर महिलाएं खुले में गंदगी करती पाई गई। वहीं, निर्माण एवं विद्युतीकरण के कार्य अपूर्ण पाए गए। जिस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वप्रथम अंबेडकर पार्क के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय का निर्माण कार्य एवं विद्युतीकरण का कार्य अपूर्ण पाया गया। यहां मंत्री काफिला इलाइट चौराहा स्थित रूपा कॉलोनी की ओर बढ़ा। यहां पर ट्रांसफार्मर के समीप स्थित नाले में गंदगी और सुअरों का जमावड़ा पाया गया। इसके बाद मंत्री शाही मुहल्ला खिरकापुरा स्थित बयाना नाला पहुंचे। यहां पर महिलाएं खुले में शौच करती हुई पाई गई। जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी से नाराजगी प्रकट की। उन्होंने इस स्थल पर एक सार्वजनिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने धन की अनुपलब्धता की बात कही तब उन्होंने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से अपनी विधायक निधि से शौचालय निर्माण कराने को कहा। सदर विधायक ने भी 05 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा कर दी। इसी मुहल्ले में कांशीराम कॉलोनी में भ्रमण के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों से प्रभारी मंत्री ने खाद्यान्न वितरण के बारे में पूछताछ की। जिस पर उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्हें खाद्यान्न का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके उपरांत मंत्री ने बयाना नाला के समीप स्थित झुग्गी झोपड़ियों का निरीक्षण किया। इसमें निवास करने वाले लोगों की अवस्था अत्यन्त दयनीय थी। जिस पर उन्होंने इन्हें पात्रता के आधार पर आसरा आवास योजना के तहत आवास आवंटन के निर्देश डीएम को दिये। पुरानी तहसील चौराहा पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते समय फलों की अवैध दुकानों का अतिक्रमण पाया गया। जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को धारा 34 के तहत नोटिस जारी कर दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये, साथ ही आदेशित किया कि वह प्रात: 6 से 9 बजे तक नगर की स्वच्छता व्यवस्था का मुआयना करें एवं सघन आवासित क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछवाने का कार्य कराएं। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों की बैठक बुलाने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, सदर उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ललितपुर अवनीन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गत दिवस भी प्रभारी मंत्री ने सुपर मार्केट सहित मूत्रालय व नालियों में गंदगी पाई थी। इससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है।

चिराग तले अंधेरा की कहावत हुई चरितार्थ
प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। यहां गंदगी का अंबार पाया गया। जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए बड़े डस्टबिन रखवाने, अस्वच्छता पाये जाने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें