फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार आशा कार्यकर्ता और उनका भांजा घायल

Thu, 06 Mar 2025 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बोलेरो दूसरी बाइक को टक्कर मारकर ईंट के ढेर पर चढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तेज रफ्तार भाग रही बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर एक और बाइक को टक्कर मारते हुए पास में स्थित ईंटों के ढेर पर चढ़ गई। टक्कर में बाइक सवार आशा कार्यकर्ता और उसका भांजा गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। यहां से आशा कार्यकर्ता को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी सुनीता (35) पत्नी राजेश आशा कार्यकर्ता है। बुधवार को वह अपने भांजे बृजेश (18) निवासी मोहल्ला नेहरू नगर के साथ बाइक पर सवार होकर शहर आ रही थी। अभी उनकी बाइक ललितपुर- राजघाट मार्ग पर ग्राम सिलगन के पास पहुंचे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आशा कार्यकर्ता व उसका भांजा छिंटकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। इधर टक्कर मारने के बाद बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक को टक्कर मारते हुए पास में लगे ईंट के ढेर पर चढ़ गई। दुर्घटना के बाद कार का चालक और उसमें सवार लोग मौके से भाग निकले। घायलों को मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) पहुंचाकर भर्ती कराया गया। कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें