फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: श्मशान घाट न होने से बारिश में पॉलिथीन डालकर किया दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमएलसी ने निधि से जारी किए श्मशान निर्माण को पांच लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन (ललितपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के जनप्रतिनिधि भले ही तमाम दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आज कई ग्राम पंचायतों में अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट जैसी सुविधाएं तक नहीं हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत कपासी के मजरा अमऊखेड़ा में बारिश के दौरान मृतक का अंतिम संस्कार पॉलिथीन तानकर करना पड़ा।
इस गांव में श्मशान घाट होने के कारण खुले मेें शव का दाह संस्कार करना पड़ता है। बरसात के समय पॉलिथीन तानकर शव का दाह संस्कार करना होता है। जबकि कई गांव में जिला पंचायत, विधायक निधि व पंचायत निधि से श्मशान घाट निर्माण के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अभी सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जिनमें श्मशान घाट न होने से लोगों को परेशानी होती है। ग्राम पंचायत कपासी अंतर्गत गांव अमऊखेड़ा में फूलन का निधन हो गया, जब उसका दाह संस्कार के लिए ले गए तो अचानक तेज बारिश होने लगी लोगों ने पॉलिथीन लगाकर जैसे-तैसे दाह संस्कार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार यहां श्मशान घाट की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने एक भी नहीं सुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में पॉलिथीन लगाकर दाह संस्कार की खबर संज्ञान में आई है, इस संबंध में अमऊखेड़ा श्मशान घाट के निर्माण को तत्काल निधि से पांच लाख रुपये जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा रहा है। -रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें