फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गर्मी आते ही हैंडपंपों ने छोड़ा साथ, बढ़ा जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तालबेहट (ललितपुर)। गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है। वार्ड नंबर पांच अंजनी नगर की एक हजार की आबादी बूंद-बूंद के लिए परेशान है।
विज्ञापन

देश में सबसे अधिक बांध ललितपुर में होने के बावजूद यहां के कई इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। नगर पंचायत तालबेहट के अंजनी नगर में सबसे ज्यादा जल संकट है। लालाराम, शैलेंद्र पारिया के मकान के पास एवं टौरिया सरकार हनुमान मंदिर के निकट लगे हैंडपंप खराब हैं।
इसके चलते मोहल्ले के अधिकांश परिवार सुरेंद्र तिवारी के मकान के सामने लगे हैंडपंप से पानी लेने को मजबूर हैं। सुबह से रात तक हैंडपंप पर लोगों की भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए जल संस्थान में कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें