फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गल्ला मंडी में बढ़ी मटर और मसूर की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मटर और मसूर की कटाई के बाद अब गल्ला मंडी में आवक बढ़ गई है। मटर के दाम कुछ घटे हैं, लेकिन किसान अपनी उपज लेकर गल्ला मंडी में पहुंच रहे हैं। रबी की फसलों में सरसों की कटाई के बाद इसकी आवक भी होने लगी है।

हरी मटर, सफेद मटर और जौ एवं सरसों की कटाई होने के साथ ही लोग इसे बेचने के लिए मंडी पहुंचने लगे हैं। हरी और सफेद मटर की आवक बीस दिन से हो रही है। शुरुआत में हरी मटर की आवक 100 से 200 क्विंटल तक थी, लेकिन अब मंडी में इसकी आवक दस हजार क्विंटल से अधिक होने लगी है। सफेद मटर की आवक भी आठ हजार क्विंटल तक हो रही है। जौ की आवक लगभग एक हजार क्विंटल तक है। इसी प्रकार सरसों की आवक 100 क्विंटल तक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में मिल रही ये कीमत
गल्ला मंडी में हरी मटर की कीमत 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल है। सफेद मटर तीन से साढ़े तीन हजार रुपये, सरसों 5400-5500 रुपये, जौ 2400 रुपये, पुराना गेहूं 2700 से 2800 रुपये, उड़द 5500 से 6500 रुपये, मूंग 6500 रुपये और पुराने चना का रेट 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। अभी गेहूं और चना होली के बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें