फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ई-बीएलओ एप पर अपलोड करनी होंगी मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से हो रही हैं। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस बार पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्हें ई-बीएलओ एप पर मतदान केंद्र की सेल्फी व यहां की मूलभूत सुविधाएं अपलोड करनी होंगी। इस एप की निगरानी प्रशासन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 415 ग्राम पंचायतें हैं और 831 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण चल रहा है। इसके लिए 832 बीएलओ लगाए गए हैं, जोकि मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में लापरवाही रोकने के लिए इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-बीएलओ एप बनाया है। इस एप को बीएलओ के मोबाइल में अपलोड किया गया है, इसमें मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, बाउंड्रीवाल, इनवर्टर, शौचालय सहित आठ बिंदु की जानकारी दी जाएगी। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट इसमें अपलोड की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक मतदाता सूची में तकनीक के उपयोग से प्रशासन को यह पता रहेगा कि बीएलओ किस क्षेत्र में काम कर रहा है।

गणना कार्ड को भी किया जाएगा अपलोड
पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार या नाम काटने के लिए बीएलओ गणना कार्ड बनाएंगे। इसकी प्रवृष्टि भी ई-बीएलओ एप पर की जाएगी। इसके साथ किसी प्रकार का बदलाव होने पर संबंधित मतदाताओं को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-बीएलओ एप विकसित किया है, जिसे बीएलओ के मोबाइल में अपलोड कराया गया है। एप पर बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्र की सेल्फी, वहां की व्यवस्था सहित अन्य कामों को अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

समर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें