फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पक्षियों के आशियाने के पास की गई पानी, भोजन की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने ऐसे स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, जहां चमगादड़ व अन्य पक्षियों का वास हो। उन स्थानों पर उनके लिए भोजन व पानी की व्यवस्था के साथ जल छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभी जाखलौन व दैलवारा में चमगादड़ों की मौत का मामला शांत नहीं हुआ था कि तालबेहट क्षेत्र से ऐसी घटनाएं प्रकाश में आई हैं। तालबेहट में जहां यह हादसा हुआ, वहां पानी पर्याप्त था। ऐसे में वन विभाग के पुराने दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पानी की कमी के कारण चमगादड़ों की मौत बताई गई थी। हालांकि विभाग अभी भी तापमान की अधिकता के कारण चमगादड़ों की मौत मान रहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानकी गौतम सिंह ने बताया कि पक्षियों के लिए पानी व भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील है कि वह अपनी छतों व घर के बाहर पानी रखें, जिससे पशु पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें