फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप हैं जिम्मेदार नागरिक ?

Sun, 01 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नवंबर माह में आयोजित होने वाले यातायात माह को लेकर यातायात पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस पर यातायात माह दो नवंबर से शुरू होगा। यातायात माह में जिम्मेदार नागरिक और जिम्मेदार स्कूल नाम की दो नई पहल शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत चुनाव की

मतगणना होने के कारण इस बार यातायात माह दो नवंबर से शुरू होगा।  इसमें जिम्मेदार नागरिक व जिम्मेदार स्कूल नाम की दो नई पहल शुरू की जाएंगी। यातायात के नियमों से जुड़े 15 बिंदुओं पर तैयार एक फॉर्मेट (शपथ पत्र) स्कूली बच्चों को दिया जाएगा। इन 15 बिंदुओं पर बच्चे अपने अभिभावकों से फीडबैक लेकर फॉर्मेट भरेंगे। इस पहल का मकसद है कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ यातायात नियमों पर चर्चा करें और बताएं कि वे स्वयं यातायात नियमों का कितना पालन कर रहे हैं।

 यातायात विभाग की ओर से दूसरी मुहिम जिम्मेदार स्कूल के तौर पर चलेगी। जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे धड़ल्ले से यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। बालिग नहीं होने के बाद भी वाहन का उपयोग कर स्कूल जाते हैं। जिम्मेदार स्कूल की मुहिम के अंतर्गत स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जाएगा कि अपने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करना सिखाएं। इन दो नई मुहिम के जरिए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जवाबदेह बनाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका का नहीं मिल रहा सहयोग
ललितपुर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने नगर की अस्त- व्यस्त यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर पालिका का सहयोग मांगा था। लेकिन, नगर पालिका की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका को पत्र लिखकर नगर क्षेत्र में स्वीकृत पार्किंग स्थलों से अतिक्रमण हटवाने को कहा था। लेकिन, अभी तक नगर पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। यातायात विभाग की ओर से कई बार नगर पालिका को पत्र लिखकर नगर के पार्किंग स्थलों की सूची मांगी गई, लेकिन नगर पालिका अभी तक पार्किंग स्थलों की सूची उपलब्ध नहीं करा सकी है। नगर में स्वीकृत पार्किंग स्थलों का उपयोग व्यवसायिक तौर किया जा रहा है। इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण सड़कों पर वाहनों की पार्किंग की जाती है और यातायात प्रभावित होता है।

इनका कहना है,
यातायात के नियमों का पालन जबरन कराना मुमकिन नहीं है। जिम्मेदार नागरिक और जिम्मेदार स्कूल की मुहिम के जरिए लोगों को जागरूक कर यातायात नियमों के पालन का सहयोग लिया जाएगा। यातायात माह को सफल बनाने व नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए आमजन के सुझावों का स्वागत है।
विज्ञापन

- नीरज दीक्षित
 यातायात प्रभारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें