फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नारी होगी हुनरमंद तो बढ़ेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ‘अमर उजाला की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प’ मुहिम के तहत सातवें दिन छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब नारी शिक्षित होने के साथ हुनरमंद होगी तो समाज में उसका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने पीएन इंटर कॉलेज परिसर में ‘स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर’ जागरूकता अभियान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने कहा कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न व हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, शासन ने महिलाओं की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जब तक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरुक नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगना कठिन है। महिलाओं को संविधान में प्रदत्त अधिकारों को जानना होगा। जो महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद हो रही हैं, उनका सम्मान समाज में बढ़ रहा है। इस मौके पर खुशबू साहू,वंदना गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए।
‘नेकी की पाठशाला’ में जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक पाठशाला में सेवा भाव से निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है। इस कार्य में शिक्षक संजीव शुक्ला, हरप्रसाद, रोहित तिवारी, दीपेंद्र सिंह, संजय विश्वकर्मा, डॉ प्रबल सक्सेना, समित समैया, मगन आर्टिस्ट, अंकित जैन सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

- अमित तिवारी, संस्था अध्यक्ष
पाठशाला में बेटियों को हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को कक्षा संचालित कर छात्राओं को क्राफ्ट एवं मेंहदी की शिक्षा प्रदान की जाती है। सुतली का प्रयोग आमतौर पर सिलाई के लिए होता है, लेकिन हमने बालिकाओं को इससे आकर्षक सामग्री बनाने को सिखाया है।
- अंजली कुशवाहा, शिक्षिका
घरों में बालिकाओं के लिए नियम कायदे ज्यादा होते हैं। उनके कार्य पर नजर रखी जाती है, लेकिन लड़कों के लिए ऐसा नहीं होता है। यदि माता-पिता जितनी चिंता बालिकाओं की करते हैं, उतनी ही लड़कों की करें तो शायद महिलाओं पर होने वाली हिंसा पर कमी आए।
- भारती वर्मा
महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यदि बालिकाएं शुरुआत से ही शिक्षा व हाथ के हुनर पर ध्यान दें तो उन्हें किसी पर निर्भर होकर नहीं रहना पड़ेगा। इस तरह वह सक्षम होकर स्वतंत्र निर्णय ले सकेंगी।
विज्ञापन

- ज्योत्सना निरंजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें