ललितपुर। जनपद के आखिरी छोर के गांव लखंजर में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पहुंचकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक किया। ग्रामीणों ने सड़क और बिजली की मांग की।
गांव के बगल में स्थित धसान नदी एवं मध्य प्रदेश बार्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह गांव मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए यहां के लोग बेहद सावधान रहें। मध्य प्रदेश से कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाए। स्थानीय लोगों की सावधानी पूरे जिले को कोरोना वायरस से मुक्त रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। इस दौरान उन्होंने गांव में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों द्वारा बिजली एवं सड़क की मांग किए जाने पर डीएम ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी ली।