फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सौरई में वार्षिकोत्सव में शामिल बालिकाएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा( ललाितपुर)। ब्लॉक मड़ावरा के प्राथमिक विद्यालय सौरई परिसर में भव्य प्रथम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि इंद्रपाल सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रभु दयाल गंधर्भ जिला पंचायत सदस्य रहे। कार्यक्रम के संरक्षक खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा रहें तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने फीता काटकर तथा सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सौरई में आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इन्हें निखरने दें। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है इसकी गरिमा को शिक्षक एवं ग्रामवासी दोनों बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि विद्यालय से पढ़कर ही कोई भी व्यक्ति शिक्षक, इंजीनियर, अच्छे राजनेता एवं उच्चाधिकारी बनते हैं। गुरुओं और माता-पिता का सम्मान करें तभी आप उच्चतम शिखर पर पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में संरक्षक खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में दशरथ नंदन राम, यह देश है वीर जवानों का, जलवा तेरा जलवा, जल है तो कल है, वृक्ष धरा के भूषण हैं करते दूर प्रदूषण हैं, टके शेर भाजी, टके शेर खाजा, बमबम भोले, चुनरी जयपुर से मंगवाई, रंग डालो, फेंको गुलाल, संदली संदली नैना विच, पिंगा गा पोरी, छोटी सी आशा, फैशन का ये जलवा हर किसी पर छा जाता है, नाटक स्वार्थी दुनियां, ये वतन, मेरी मां, श्याम बंशी बजाते हैं आदि गीतों में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कैलाश चंद जोशी, जगदीश कुशवाहा, सुकपाल सिंह, अब्दुल हमीद खान, रामशंकर वर्मा, मानसिंह, संजीव कौशिक, मोहर सिंह, महेश श्रोती, अनिल खरे, मुलू लाल, कपूर लाल, अजय राजा, महमूद खान, बैशाखी जैन, सुषमा राजा, शोभा देवी, स्वाती जैन, नैना जैन, प्रियंका सोनी, संतोष कुमार, प्रमोद नायक, इंद्रा जैन, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, संभव जैन, रामसहाय, खिलावन सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिला- पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर वर्मा एवं महमूद खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें