अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर 12 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के नामों की सूची रविवार देर रात जारी कर दी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारी अगले माह होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।
भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी रामचंद्र मिश्रा ने बताया कि सदर विधान सभा क्षेत्र के मंडल जखौरा से अध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी और जिला प्रतिनिधि प्रमोद नायक, जाखलौन से अध्यक्ष देशपत कुशवाहा और श्यामबिहारी कौशिक, पूराकलां से अध्यक्ष सोबरन सिंह लोधी और कृष्णपाल सिंह, तालबेहट से अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन उर्फ नीरज पटेरिया और कुलदीप कुशवाहा, ललितपुर नगर से अध्यक्ष भगत सिंह राठौर और दीपक पाराशर चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि महरौनी विधान सभा क्षेत्र के मंडल बानपुर से अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा और जिला प्रतिनिधि अरुण प्रकाश द्विवेदी, महरौनी से अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी और रवि खरे, मड़ावरा से अध्यक्ष मुकेश पाल और लखन तिवारी, बिरधा से अध्यक्ष राम स्वरूप निरंजन और कुंजन सिंह राजपूत, पाली से अध्यक्ष ब्रजेश राजपूत और आशीष चौरसिया, नाराहट से अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राजपूत और भगवान सिंह पटेल और गौना मंडल से अध्यक्ष शैलेंद्र राठी और जिला प्रतिनिधि रामनाथ रजक चुने गए हैं।ा