फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोहत्सव आज, मंडलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
क्षेत्र अधिकारियो के साथ वीडियो कांफेशिंग करते एस पी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पांच अगस्त को होने वाले निशुल्क राशन वितरण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पात्रों को राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट बैठक के बाद अपने-अपने क्षेत्र की उचित दर दुकानों पर जाकर तैयारियों का जायजा लें। कहा कि कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों की भागीदारी जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने बताया कि अन्न महोत्सव के दौरान प्रत्येक उचित दर दुकान पर पांच अगस्त को कम से कम 100 लाभार्थियों को विधिवत आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए झोले में खाद्यान्न लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पांच अगस्त को योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक उचित दर दुकानदार ने खाद्यान्न का उठान कर लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि यदि ग्राम में कोई भी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त महानुभाव, समाजसेवी, शहीद की विधवा अथवा माता पिता हों तो उनसे वितरण का शुभारंभ कराया जा सकता है, अन्यथा की स्थिति में ग्राम प्रधान के द्वारा वितरण कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अन्न महोत्सव की तैयारियों के लिए पुलिस अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए है, वे जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ उचित दर दुकानों पर तैयारियों का जायजा लेगें। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहेंगे। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम वि/रा अनिल कुमार मिश्र, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक रजनीश राय, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राशन महोत्सव में रखें सुरक्षा के इंतजाम
ललितपुर। मोहर्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं राशन महोत्सव पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में कई धार्मिक, सामाजिक एवं शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं प्रतियोगी परीक्षाएं भी होनी हैं। इसके चलते जिले में शराब पर लगाम लगाना जरूरी है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे हर हाल में पूरी निष्ठा के साथ निभाना है। कहीं भी कोई अशांति का माहौल न बन जाए, इसके लिए हर थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट रखा जाए और मोबाइल पार्टियों के साथ ही अलग से सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी निर्धारित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि पांच अगस्त को अन्न महोत्सव मनाया जाना है, जिसमें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राशन सामग्री का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए सभी राशन की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए और मोबाइल पार्टियों के अलावा अलग से सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। आगामी 19 अगस्त को मोहर्रम का पर्व भी है, ऐसे में उस दिन भी जरूरी स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता रखे जाएं। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें