फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुनीबांध सब सेंटर तैनात एएनएम पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
note. - फोटो : note.
विज्ञापन
गुढ़ा खिरिया। क्षेत्र के जामुनी बांध सब सेंटर पर संविदा पर तैनात एक एएनएम द्वारा प्रसूता के परिजनों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होते ही सीएमओ ने एएनएम को वहां से हटा दिया है। वहीं, एएनएम ने इसे गलत बताया और कुछ लोगों पर विद्वेष वश फंसाने का आरोप लगाया है। प्रसूता पटना गांव की बेटी है और मायके से जामुनी बांध सब सेंटर पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता के साथ प्रसव के लिए आई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है।
विज्ञापन

जामुनी बांध सब सेंटर पर एएनएम की तैनाती थी। शुक्रवार की भोर में पटना गांव की आशा कार्यकर्ता मिथला गांव की महिला ऊषा को लेकर सब सेंटर पर प्रसव कराने आई थी। करीब चार बजे ऊषा ने लड़की को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ऊषा के भाई पुष्पेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि एएनएम ने प्रसव के बाद एक हजार रुपये की मांग की। इसका उसने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को प्रशासन ने संज्ञान में लिया और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने एएनएम को शुक्रवार को जामनी बांध सब सेंटर से हटा दिया।
एएनएम ने बताया कि उसने किसी प्रकार की रिश्वत की मांग नहीं की। आरोप गलत है। उसने प्रसूता ऊषा के भाई से दाई को स्वेच्छा से कुछ देने की बात कही थी। यह भी कहा था कि दाई को सरकार से पैसा नहीं मिलता है और आप लोगों से जो कुछ उसे मिल जाता है उसी से वह अपना और परिवार का पेट भरती है। भाई ने दवा देने की बात कही तो उसने कहा कि सब सेंटर में आयरन की दवा उपलब्ध नहीं हैं। डिलीवरी मड़ावरा सीएचसी या ललितपुर जिला अस्पताल में होने पर वहां दवा उपलब्ध कराई जाती है। सब सेेंटर में दवा उपलब्ध नहीं है। मेडिकल स्टोर से ले लीजिए। इस पर भाई नाराज होकर चिल्लाने लगा और पैसे मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही संविदा पर कार्यरत एएनएम को हटा दिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें